फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचायत सहायक बनने के बाद पत्नी ने छोड़ा साथ, प्रेमी ने कहा- आड़े आया तो रिवॉल्वर से उड़ा दूंगा खोपड़ी

Wed, 04 Mar 2026 07:26 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

पंचायत सहायक बनी विवाहिता ने पति को छोड़ दिया। पति के पिछले साल बीमार होने के दौरान पत्नी के अवैध संबंध उजागर हुए। पति ने तलाक मांगा तो प्रेमी ने उसे रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के करमा थानाक्षेत्र के एक गांव में पंचायत सहायक बनने के बाद विवाहिता ने पति का साथ छोड़ दिया। पत्नी के अवैध संबंध उजागर होने पर पति ने तलाक मांगा। प्रेमी ने पति की कनपटी पर रिवॉल्वर सटाते हुए खोपड़ी उड़ा देने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

पीड़ित युवक ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पत्नी पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है। वह पिछले साल  छत से गिर गया था। छह-सात माह तक बेड पर रहा। इस बीच उसकी पत्नी का संबंध मुजफ्फरनगर के एक युवक से हो गए। 

दोनों ने अपने संबंध भी स्वीकार कर लिए। पत्नी ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहेगी। उसने तलाक देने के लिए कहा। इस बात से प्रेमी भड़क उठा और उसे जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

महिला का कहना है कि पति शराब, गांजा पीता है। मना करने पर ससुराल वालों के साथ उसे पीटता है। पति गलत आरोप लगा रहा है। वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें