दो टीमों के बीच चले रहे तीन दिवसीय वन डे मैच का फाइनल बुधवार को खेला गया। समापन मैच में हिंदुस्तान टाइगर्स ने बंजारों को पांच विकेट से हरा कर 2-1 की बढ़त से सीरीज अपने नाम कर ली। बेहतर प्रदर्शन करते पर शौर्य को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में बंजारा इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। पूरी टीम 38.5 ओवर में 249 रन बना कर ऑल आउट हो गई। उज्ज्वल 67, सचिन 52, आदित्य ने 38 सर्वाधिक रन बनाए। टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शौर्य ने सात ओवर में पांच विकेट चटका दिए। सूरज और शुभम ने भी दो-दो और अमित ने एक विकेट लिए। जवाबी पारी खेल रही हिंदुस्तान टाइगर्स की टीम ने 39वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आनंद ने शानदार 79 रन बनाए। कप्तान कश्यप ने 52, शुभम 22, सनी 10 रन बनाकर भी नाबाद रहे। सुनील और अनिकेत ने दो-दो विकेट लिए।
संपूर्ण मैच के दौरान बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे आनंद चंद्रवंशी को बेस्ट बल्लेबाज, शौर्य सिंह बेस्ट बॉलर, आदर्श जायसवाल बेस्ट फील्डर और अविरल सिंह को इमर्जिंग खिलाड़ी का सम्मान मिला। सपा नेता डॉ. रवि गोंड बड़कू ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करके उनका मनोबल बढ़ाया एवं उनको शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा, सोनू पनिका, आकाश, राजन, अहमद, ऋषभ, श्वेताभ, विवेक, सुनील, मयंक रहे।