डाला में पाकिस्तान का पुतला फूंकते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
- फोटो : sonbhadra
डाला। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा स्थित बाजार में चूड़ी गली मोड़ पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। पाकिस्तान की ओर से आए दिन हो रहे आतंकी हमले को लेकर नाराजगी जाहिर की और नारेबाजी की।
हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित चूड़ी गली मोड पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक कर नारे लगाये। इस दौरान युवाओं ने कहा कि काश्मीर भारत का है और भारत का ही रहेगा।
आतंकवादियों के कायरना हरकतों से भारत सरकार डरने वाली नहीं है और न ही भारतीय सेना डरती है। अब बहुत हो चुका है। ऐसे हालात में सरकार पाकिस्तान से सारे समझौतों को खत्म कर मुंहतोड़ जवाब दे। भारत पाकिस्तान की सीमा में घुसकर हमला करे। भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता कदापि बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
काश्मीर में आतंकवादियों के वेश में छुपे पत्थर बाजों के साथ सेना व सरकार कड़ाई से कार्रवाई कर देश तोड़ने वालों को सबक सिखाये। वक्ताओं ने कहा कि भारत सदैव शांति प्रिय देश रहा है । पाकिस्तान यहां का अमन, शांति बिगाड़ने में लगा है। पुतला फूंकने वालों में विकास जैन, मोहन गुप्ता, आदित्य तिवारी, दीपक सिंह, रोहित, विनय जायसवाल, संजय गुप्ता, सूरज वर्मा, अमन अग्रहरि, गौतम, शिवम शामिल रहे।