फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों को घर छोड़ने से पूर्व देनी होगी सूचना

Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हिस्ट्रीशीटर अपने घर से रिश्तेदारी या अन्यत्र कहीं जाएंगे तो इसकी सूचना उन्हें थाने पर जाकर देंगे। थाना प्रभारी/दारोगाओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वह जिस क्षेत्र में जाएं उस इलाके के हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर उनके बारे में पता लगाएं कि वह कहां है।आसपास के लोगों से भी उनके क्रियाकलापों के बारे मे पूछताछ करेंगे। बिना सूचना के घर से गायब रहने वाले हस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


जिले के 22 थाना क्षेत्रों में वर्तमान में करीब 381 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से अभी भी कई अपराध की दुनिया से जुड़े हुए है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखने और अपराध करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

इंचार्जों को सूचित करने का निर्देश दिया है कि अगर कोई हिस्ट्रीशीटर अपने घर से रिश्तेदारी या संबंधितों के यहां जाता है तो वह अपने थाने पर सूचित करेगा। वहां से वापस आने के बाद भी थाने में सूचना दें कि वह अपने घर आकर रह रहा है। थाना इंचार्ज आकस्मिक हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर जाकर पता करेंगे कि वह मौजूद है या नहीं।
विज्ञापन


बिना सूचना के गायब रहने वालों को मान लिया जाएगा कि वह अपराध करने के लिए निकले और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंचार्ज  अपने-अपने सर्किल आफिसर को हिस्टीशीटरों के बारे मेें रिपोर्ट देंगे। ऐसा न करने वाले प्रभारियों को लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों के क्रियाकलापों पर नजर रखी जा रही है। अपराध से तालुक रखने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें