महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार को रात करीब दस बजे घर के सर्किट में करंट उतर आने से युवक की मौत हो गई। मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान डुमरा निवासी रामनाथ (45) पुत्र सरजू कुशवाहा अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया7 परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
रामनाथ अपने घर में रहकर खेती बारी के अलावा दर्जी का काम करते थे। मंगलवार को रात में करीब दस बजे के आसपास वह बिजली के बोर्ड में अपना मोबाइल फोन चार्ज में लगा ही रहा थे कि अचानक सर्किट में उतरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि करंट लगते ही युवक तार से चिपक गया और तत्काल ही उसकी मौत हो गई।
रात में ही घरवालों की सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शव को पंचनामा के बाद दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। उससे तीन संतानों में एक बेटी व बेटा की शादी हो चुकी है वहीं छोटी बेटी अभी अविवाहित है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।