फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च स्तरीय टीम को जांच में मिली पेड़ों की कटान की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के खाटबरन जंगल के कंपार्ट संख्या आठ में बुधवार को पहुंची उच्चस्तरीय टीम को पेड़ों की कटान की शिकायत मिली।इस दौरान टीम ने सभी पेड़ों की नाप कर अपनी रिपोर्ट तैयार की।उच्चस्तरीय टीम के साथ ग्रामीण और वन कर्मी भी मौजूद रहे। मुख्य वन संरक्षक लखनऊ पंकज मिश्रा की अगुवाई में उच्चस्तरीय चार सदस्यीय टीम ने म्योरपुर वन रेंज के खाटाबरन जंगल की सघन जांच की। इस दौरान उनके साथ वन संरक्षक प्रयागराज राजीव कुमार तथा प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र संजीव सिंह व उप प्रभागीय वनाधिकारी काशी दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय टीम के अचानक म्योरपुर रेंज पहुंचने के बाद खाटाबरन जंगल में धमकने के साथ ही पड़ों की अवैध कटान की परत खुलती गई।इस दौरान बड़ी संख्या में बेशकीमती सागौन की पेड़ों की कटान ग्रामीणों द्वारा दिखाई गई। मौके पर सभी पेड़ों की नापी कराकर विवरण दर्ज किया गया। इस दौरान कटान पर केस काटे जाने को लेकर मुख्य वन संरक्षक ने वन कर्मियों से कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि यदि कटान अभी हुई है या पूर्व में भी हुई है तो ऐसी दशा में केस काटा गया तो उसमें पेड़ों का जिक्र होना चाहिए था।कहा रंग या पेंट से केस नंबर दर्ज होना चाहिए था।यह सब लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों तक वह खुद रह कर पूरे प्रकरण की जांच करेंगे। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।टीम के निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट एमपी सिंह, एसडीओ कुंज बिहारी वर्मा, वन रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन, वन्य जीव बोर्ड सदस्य श्रवण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें