छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद जनपद में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बार्डर पर तैनात फोर्स को नक्सलियों से निपटने की खुली छूट दी गई है।
बताते चले कि सुकमा जिले के भेज्जी पुलिस स्टेशन के कोट्टाचेरू के जंगल में शनिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे नक्सलियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला कर दिया।
हमले में 12 जवान शहीद हो गए जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। जाते-जाते नक्सली जवानों के हथियार लूट ले गए। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा किे छत्तीसगढ़ की घटना को देखते हुए बार्डर पर फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।
सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र के जंगलों में सघन कांबिंग करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। ताकि जिले में कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश करें तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जा सकें। बताया कि बार्डर पर तैनात फोर्स को नक्सलियों एवं अपराधियों से निपटने की खुली छूट दी गई हैै।