फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल न चुकाने पर एचईएस दफ्तर कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। अमवार में कनहर बांध का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था एचईएस कंपनी का दफ्तर बुधवार की देर शाम राजस्व विभाग की टीम ने सील कर दिया। दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार के निर्देश पर टीम ने कार्यवाही करते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी। वहीं कंपनी से जुुड़े कुछ लोगों का आरोप है कि जबरन पेनाल्टी थोपी जा रही है।
विज्ञापन

राजस्वकर्मियों ने बताया कि कंपनी पर 50 लाख 27 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। विद्युत विभाग ने आरसी जारी कर वसूली के लिए सौंपा था। राजस्व विभाग ने कंपनी को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन कंपनी ने बिल जमा नहीं किया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कंपनी की संपत्ति कुर्क करते हुए दफ्तर सील कर दिया गया। उधर, कंपनी के लेखाकार सत्यनारायण राजू ने बताया कि कंपनी ने 2016 से बैचिंग प्लांट चलाने के लिए कुदरी में 500 केवीए का मैकेनिकल कनेक्शन लिया था, जिसका बिल नियमित भरा जा चुका है और फरवरी 2020 से उस कनेक्शन को विच्छेदन करा लिया गया है, जिसकी अर्जी दी गयी थी। तब से अभी तक कोई बिल भी नहीं आया और पोर्टल पर भी डिस्कनेक्शन दिखा रहा है। विद्युत विभाग ने जबरन कंपनी के पर जुर्माना थोप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें