मिली जानकारी के आधार पर प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा, एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी नई बाजार धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी कस्बा अमित कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने रात 12 बजे के करीब घुआस में मेहुड़ी-सजौर पुलिया के पास घेराबंदी करते हुए अटल बिहारी यादव और दीपक कुमार भारती को बोच लिया।
उनके कब्जे से कुल 248 गाम हेरोइन बरामद की गई। इसकी बाजारू कीमत 25 लाख बताई जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने लखनऊ से हेराईन लाकर फुटकर तरीके से जिले में बेचने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में आरोपियों से जो भी जानकारी मिली है। उसके आधार पर कार्रवाई जारी है। कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी दशा में जिले में मादक पदार्थों का भंडारण, परिवहन या तस्करी नहीं होने दी जाएगी।