फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली पर पत्नी ने हमसफर के खून से रंगे हाथ, प्यार में रोड़ा बने पति को प्रेमी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट

Thu, 28 Mar 2024 04:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: प्रेमी सत्या के बारे में जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो अनीता टूट गई। उसने बताया कि यह उसके प्रेमी का नाम है, जो मध्य प्रदेश के सीधी जिले के हनुमना थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके साथ पिछले एक वर्ष से उसके अवैध संबंध है। सत्या को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पूछताछ के बाद चालान कर कोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन
मीडिया के सामने आरोपियों को पेश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के पिपरी वार्ड नंबर एक में होली की रात श्रमिक की गला घोंटकर हत्या मामले का पुलिस ने गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। श्रमिक को उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला के शरीर पर लिखे प्रेमी के नाम से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई।

विज्ञापन




ग्रासिम इंडस्ट्रीज में काम करने वाले झारखंड के गढ़वा निवासी श्रमिक वीरेंद्र गोस्वामी 26 मार्च की सुबह अपने घर के बाहर बरामदे में बिस्तर पर मृत हाल में मिला था। पत्नी अपने दो बेटियों के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। पूछताछ में बताया गया था कि होली के दिन वीरेंद्र का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या की आशंका है। 
विज्ञापन


पुलिस ने भाई अनिल गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीओ अमित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वीरेंद्र की पत्नी अनीता के सीने पर सत्या लिखा पाया गया। सत्या के बारे में जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो अनीता टूट गई। उसने बताया कि यह उसके प्रेमी का नाम है, जो मध्य प्रदेश के सीधी जिले के हनुमना थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके साथ पिछले एक वर्ष से उसके अवैध संबंध है।
विज्ञापन


बताया कि घटना की रात लगभग 2 बजे भोर में उसने अपने प्रेमी को बुलाया। घर के बरामदे में सो रहे पति की उसी के गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुजीत उर्फ सत्या वहां से भाग गया। सीओ ने बताया कि बुधवार की शाम को सत्या को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पूछताछ के बाद चालान कर कोर्ट भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में पिपरी एसओ राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम श्रीराम यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें