हेलिकाप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 जवानों की मौत पर हर कोई गम में है। बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा हुईं। दो मिनट का मौन रखकर और कैंडल जलाकर हादसे में मृत सीडीएस बिपिन रावत समेत अन्य को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने इसे देश की बड़ी क्षति करार दिया।
प्रकाश जीनियस इंग्लिश पब्लिक स्कूल हुई शोक सभा में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, सीईओ संतोष कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र यादव आदि ने दो मिनट का मौन रखा। श्री एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पसही कलां व राबर्ट्सगंज में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल कुमार पांडेय, प्रबंधक अजय पांडेय, संध्या गोयल, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, तारकेश्वर पांडेय, राजनाथ पाठक, अनुराग मिश्रा, नीलम, आशीष, श्रद्धा रानी, प्रियंका पांडेय, सुनील कुमार आदि रहे।
चाचा नेहरू पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा की। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री गोविंद यादव, प्रकाश केशरी, उत्कर्ष पांडेय, सभासद अमन वर्मा, अरविंद पांडेय, आलोक रावत, तन्मय त्रिपाठी, योगेश सिंह, राहुल शर्मा, अखिलेश कश्यप आदि शामिल रहे। दुद्धी: संकट मोचन मंदिर पर हुई सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैबर नाथ ने आयोजित सभा में मौन रख कर सभी मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कन्हैयालाल अग्रहरि, कमल कानू, आलोक अग्रहरि ने घटनाक्रम की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान राकेश श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, मदन मोहन तिवारी आदि रहे। घोरावल: ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सिरसोईं में शोक सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रख सभी शहीदों को याद किया गया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग पांडेय ने सीडीएस बिपिन रावत के देश के लिए किए गए योगदान व राष्ट्र सेवा में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मूलचंद त्रिपाठी, अमरेश चंद्र, सीमा पांडेय, चंदो पांडेय आदि रहे।
भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत का तमिलनाडु में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मौत पर ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धाजंलि दी गई। मंदिर के धर्मशाला परिसर में नगर के समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत के मौत पर शोक की लहर व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल चतुर्वेदी, आशीष चौबे, हेमंत मिश्रा, रंजीत राय, गुप्तेश्वर सोनी, संजीव जायसवाल, पवन सोनी आदि मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज चाचा नेहरु पार्क स्थित शहीद स्तंभ पर पूर्व सेना अध्यक्ष एवं सीडीएस जनरल विपिन रावत ?- फोटो : SONBHADRA