फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के सड़कों की सुधरेगी सेहत, खर्च होंगे एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौती नगर पालिका परिषद सोनभद्र की जर्जर हो चुकी सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। करीब एक करोड़ की लागत से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को धन आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर, न्यू कालोनी, संतनगर, अशोक नगर, ब्रह्मनगर सहित अन्य वार्डों में संपर्क मार्ग जर्जर हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं। बीते दिनों जिला प्रशासन की तरफ से नगर के जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत का प्रस्ताव पास किया गया है। इससे वार्डों के बदहाल व जर्जर संपर्क मार्गों की स्थिति सुधरेगी। साथ ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरा जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को धनराशि मिल गई है। इस संबंध में नगर पालिका के जेई मनीष कुमार का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि मिली है। सड़कों पर बने गड्ढों को भी भरा जाएगा। इसके लिए कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें