फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरौंधी के प्रधान पद प्रत्याशी की मौत, नहीं होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत खरौंधी के प्रधान प्रत्याशी महबूबन बीबी (55) का मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे अचानक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खरौंधी ग्राम पंचायत मे प्रधान पद के लिए कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। महबूबन बीबी की मौत की सूचना मिलते ही 29 को होने वाले मतदान को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन गयी है। महबुबन बीबी निवर्तमान प्रधान जफर की मां थी। जो महिला सीट पर चुनाव लड़ी थी। निवर्तमान प्रधान के पत्नी की उम्र कम होने के कारण पर्चा खारिज हो गया था। इसके बाद वे अपनी मां को प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ा रहे थे, मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी व अस्पताल लाते समय ही रास्ते मे उनकी मौत हो गई। इस संबंध मे आरओ आरके पांडेय का कहना है कि खरौधी ग्राम पंचायत का प्रधान पद के लिए चुनाव फिलहाल स्थगित हो जाएगा। प्रधान के अलावा सभी ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत का चुनाव अपने तय तिथि पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें