लखनऊ में शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले 108 नंबर एंबुलेंस के दो इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन और दो चालकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया है।
सीएम के हाथों में सम्मानित होकर स्वास्थ्यकर्मी गदगद हैं। सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस से जुड़े कर्मचारियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री को बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए एंबुलेंस के जिला प्रभारी फैजान अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन विजय प्रकाश, अरविंद यादव और चालक अतुल पाल व रामपूजन यादव को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार सभी कर्मचारी रोगियों को अस्पताल पहुंचाने व जरूरत पड़ने पर रोगियों को उनके घर तक छोड़ने के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं।
अरविंद पांडेय ने कहा कि नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में एंबुलेंस सेवा रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है। कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मानित करने से स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ा है
और कर्मचारी लगन से कार्य कर रहे हैं कि ताकि उन्हें भी सीएम के हाथों सम्मानित होने का मौका मिलेे। इस मौेक पर भूपेंद्र प्रताप, चंदन सिंह, रंगीलाल शर्मा, सुनील यादव, विनय वर्मा, रामशंकर, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।