फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नमकीन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया, सामान लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से ओबरा आ रहे यात्री को नमकीन में नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने लूट लिया। बेहोशी की हालत में आरपीएफ ने उसे चोपन रेलवे स्टेशन पर उतारा।
विज्ञापन

ओबरा के सेक्टर-10 निवासी दीनानाथ विश्वकर्मा (55) प्रयागराज से त्रिवेणी एक्सप्रेस में सवार हुए।चुनार के पास उन्हें दो लोग मिले। मेलजोल बढ़ाने के बाद दोनों ने उन्हें नमकीन खाने के लिए दिया। नमकीन खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए।
इसके बाद ट्रेन के चोपन पहुंचने पर उन्हें होश आया तो उनका मोबाइल, आधार कार्ड व अन्य सामान गायब था। दोनों व्यक्ति भी नहीं थे। ट्रेन से उतरने के दौरान वह लड़खड़ाकर गिर पड़े। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी दी। छोटे भाई हरिओम विश्वकर्मा ने उन्हें सीएचसी चोपन में भर्ती कराया, जहां पीड़ित दीनानाथ का उपचार डॉक्टरों की देख रेख में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें