फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चचेरी बहन पर रखता था गंदी निगाह, घर से बुलाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात दोस्त ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी। सिगरेट पीने के बहाने उसे घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चचेरी बहन पर गंदी निगाह रखने के कारण उसने युवक की हत्या की है। शव कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

डुमरिया गांव निवासी करमचंद उर्फ छोटू बिंद (19) बृहस्पतिवार की रात अपने घर पर था। इसी बीच उसे गांव के ही विजय उर्फ अर्जुन चौहान ने फोन कर घर के पास स्थित पथरहिया चुआड़ बंधी के पास सिगरेट पीने के लिए बुलाया। करमचंद वहां पहुंचा तो कुछ देर बातचीत के बाद विजय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट, सिर और कमर पर कई वार किए। मौके पर ही करमचंद की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विजय वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। रामपुर बरकोनिया एसओ कमल नयन दुबे, सीओ सदर रणधीर मिश्र और एएसपी टीएन त्रिपाठी ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। करमचंद के पिता रमेश बिंद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय चौहान उर्फ अर्जुन को उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि करमचंद उसकी चचेरी बहन पर गंदी निगाह रखता था। बहन ने उसे इसकी जानकारी दी थी। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी। करमचंद दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें