भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 120वीं जयंती जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इसमें जिले के विद्यालयों के साथ सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने कार्यक्रम और गोष्ठी का आयोजन किया गया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को संघ भवन के सभागार में नेता जी जयंती मनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर मिश्र ने कहा कि नेता जी के नारे से नौजवानों में स्फुर्ति आ गई थी। कार्यक्रम को पूर्व महामंत्री अशोक कुमार पाठक, शक्तिसेन सिंह, मानसिंह, प्रदीप कुमार, रामजनम सिंह, अरुण कुमार सिंह, निर्मलेंद्र कुमार, आलमगीर सहित अन्य लोगाें ने संबोधित किया।
इसीक्रम में संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संगोेष्ठी में शिक्षकों और छात्रों ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुराध पाठक, कृतिका, गरिमा, प्रभा, श्रेया, कंचन, राखी नेहा, प्रिती, अंजली आदि ने भाग लिया।
अध्यक्षता प्राचार्य डा. सुषमा सिंह ने की। जनता इंटर कालेज परासी पांडेय, पंडित विद्याधर इंटरमीडिएट कालेज कबरी और ईश्वर प्रसाद प्रसाद महाविद्यालय देउरा राजा तेंदू में भी नेता जी सुबाषचंद्र बोस की जयंती मनी।
भारतीय मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में रामजानकी मंदिर परिसर में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी हुई।
इसमें जिला प्रभारी कामरेड तामेश्वर तिवारी, गोविंद गुप्ता, आशा देवी, शेर सिंह, विजेंद्र, पंकज, गोपाल आदि थे। भारतीय राष्ट्रीय संगठन ने भी शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर नेता जी की जयंती मनाई। संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने कहा कि नेता जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए तन, मन और धन अर्पण कर दिया। कार्यक्रम में अभिषेक मौर्य, संदीप कुमार, राजीव, अतुल चौबे, सत्यम मिश्र, विनय गौतम, विनायक बरनवाल, कृष्णकांत, अवधेश और शनिकुमार उपस्थित थे।
मधुपुर प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय सुभाष सेना ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान अध्यक्ष रामानंद, शिव कुमार, होरी लाल, जितेंद्र कुमार, राम प्रवेश, डा. रामजी, विक्रमा सिंह, मोती लाल, नरेंद यादव मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। रजखड़ में सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राम ध्यान सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।