फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान : छात्राओं के वंदे मातरम से गूंजा जीजीआईसी परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। छात्राओं के सामूहिक गायन ने विद्यालय परिसर को देशभक्ति के स्वर से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने का जन अभियान है। उन्होंने छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने के साथ ही अभिभावकों और आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा देशभक्ति का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाए, ताकि जनपद के अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराए। जिलाधिकारी ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और ध्वज संहिता का पूर्ण पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उपयोग के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा जाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के सामूहिक वंदे मातरम् गायन ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रगौरव और देशप्रेम की भावना का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें