फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती ने तड़प कर तोड़ा दम

Sat, 16 Oct 2021 03:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के पास शुक्रवार को जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। चालक लगातार सायरन बजाता रहा मगर जगह न मिलने से अस्पताल नहीं जा सका। एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
पिपरी और म्योरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रोजाना लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसव पीड़ा से वह कराहती रही, पर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए जाम में फंसी एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल सका। अथक प्रयास के बाद जाम से निकली एंबुलेंस अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक गर्भवती की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी। महिला के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। मासूम बच्चे के आगमन की खुशियां मनाने में जुटे परिवार में महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत से मातम छा गया है। यह दुखद घटना सोनभद्र जिले की है।

विज्ञापन


पिपरी और म्योरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रोजाना लग रहे जाम की वजह से शुक्रवार को प्रसव पीड़िता की मौत हो गई। जाम में एंबुलेंस फंसने से प्रसव पीड़ा काफी देर तक छटपटाती रही। लगातार सायरन बजाने के बाद भी भीषण जाम में एंबुलेंस को आगे निकलने की जगह नहीं मिल पाई।
पढ़ेंः इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी मगर...
विज्ञापन


महिला को सीएचसी से किया गया था रेफर 
क्षेत्र के डडीहरा गांव निवासी राजू की पत्नी देवमती (28) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को परिजनों ने उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। गर्भवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को 108 नंबर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

एंबलेंस चालक की कोशिश नाकाम

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग रनटोला के पास लगे भीषण जाम में एंबुलेंस फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी जाम से निकलने में नाकाम रहने पर चालक ने एंबुलेंस को घुमाकर दुद्धी के रास्ते जिला अस्पताल जाने की कोशिश की, लेकिन दुद्धी पहुंचने तक गर्भवती की सांसे थम गई। दुद्धी सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो इस जानलेवा सड़क जाम के लिए पुलिस-प्रशासन को कोसते नजर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें