सियाचिन हिम स्खलन में सीमा सुरक्षा के दौरान शहीद हुए सैनिकों को उर्जांचल के लोगों ने औड़ी मोड़ स्थित नेहरू चौक पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की याद में कैंडल भी जलाए। छह दिन तक बर्फ से दबे रहने के बाद भी मौत से दो-दो हाथ कर अंतिम सांस लेने वाले शहीद हनुमंथप्पा को विशेष रूप से याद किया गया।
कार्यक्रम संयोजक पंकज मिश्रा, शक्ति आनंद, वीके सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज वाजपेई, विशाल वोहरा आदि का कहना था कि कि हनुमंथप्पा ने जिस जीवटता का परिचय दिया है। वह दूसरे जवानों के साथ ही पूरे देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इस मौके पर सतेंद्र चंद्रवंशी, राजीव मेहता, सतीश दुबे, ज्योति प्रकाश दुबे, वाहिद अंसारी, संजय रजक आदि मौजूद रहे। उधर, काशी मोड़ पर भाजपा के अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्र की अगुवाई में शहीद हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।
दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर प्रमोद शुक्ला, अशोक गुप्ता, कुंदन सिंह, इं. जितेंद्र यादव, प्रवीण गुप्ता, संदीप सिंह, अभिषेक पांडेय, कंदन जायसवाल, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।