फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन को चुस्त बनाएंगे

Thu, 11 Feb 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजयुमो की बैठक हुई। इसमेें संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा और पूर्व सांसद राम सकल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनहित में संचालित योजनाओं का शहर से लेकर गांव तक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


अंत में दो मिनट का मौन रख कर कार्यकर्ताओं ने सियाचीन के शहीदों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, विशाल पांडेय, दिनेश शुक्ला, मिथिलेश, शंभू नारायण, बृजेश आदि मौजूद रहें। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और संचालन रजनीश रघुवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें