फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की नीतियों पर बोला हल्ला 

Fri, 02 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
अनपरा परियोजना गेट पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के क्रम में धरना-प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के लोग।
विज्ञापन
 एनसीएल में हड़ताल भले ही बेअसर हो गई लेकिन दूसरी जगहों पर धरना-प्रदर्शन के जरिए मजदूर संगठनों ने केंद्र की नीतियों पर जमकर हल्ला बोला। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने अनपरा परियोजना गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उप्र बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, अध्यक्षता कर रहे सचिव सुशील श्रीवास्तव, हाइड्रा इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंत्री रामसागर सिंह, एचएमएस के मंत्री विवेक, विद्युत मजदूर संघ के मनोज कुमार सिंह, संचालन कर रहे यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन महामंत्री विशंभर सिंह, धर्मदेव सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में मनमाने तरीके से वेज निर्धारण किया जा रहा है। नए संशोधन से पूंजीपतियों का राज कायम हो जाएगा।
विज्ञापन



अनपरा थाने के समाने संय़ुक्त संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन किया। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव और यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि जीएसटी से महंगाई बढ़ेगी। सीटू के जिलाध्यक्ष अवधराज सिंह ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, आइपीएफ के जिला संयोजक रामायण गोंड़, डाला नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंजनी पटेल ने डाला, अनपरा को नगर पंचायत बनाने की मांग की। अध्यक्षता ठेका मजदूर यूनियन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, संचालन नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय ने किया। उधर, एचएमएस के राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय की अगुवाई में बीना, ककरी, खड़िया, कृष्णशिला और सिंगरौली स्थित जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें