फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Fri, 02 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज इलाहाबाद बेंक के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले भर में अधिंकाश बैंकिंग, परिवहन और दूर संचार विभाग के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैंकों मेें कामकाज न होने से लगभग 60 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से उनसे संबंधित लोगों का कामकाज भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज नगर में स्थित दूर संचार निगम परिसर में बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन की अगुवाई में कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अशोक कुशवाहा और राजेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार तत्काल महंगाई पर रोक लगाते हुए रोजगार सृजित करके बेरोजगारी को दूर करें। बीएसएनएल की रणनीतिक बिक्री, विनिवेश के लिए प्रस्ताव रद्द हो और बीएसएनएल को पुनर्जीवित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए। इस मौके पर सुबल्ली राम, लालता प्रसाद, ह्दय नारायण सिंह, आशीष द्विवेदी, सूर्यभान, राधेश्याम, केशव, बंशीराम पाल आदि रहे। उधर इलाहाबाद बैंक यूनियन इंप्लाइज के बैनर तले कर्मचारियों ने बैंक बंद कर प्रदर्शन किया। कहा कि जायज मांगों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रोहित कुमार, अमित कुमार, राजीव रंजन, सतेंद्र, शशि, लोकेशन, दीपक, पारसनाथ, शिवचंद्र आदि रहे। इसी प्रकार से पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों में भी कामकाज ठप कर कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

अग्रणी जिला प्रबंधक करुणेश कुलश्रेठ ने बताया कि सभी बैंक के यूनियन हड़ताल पर नहीं थे। लेकिन जो बैंक बंद थे, उनमें करीब 60 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ हैै। उधर रोडवेज परिसर में रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष श्यामपति सिंह कुशवाहा और प्रियंकर मिश्र ने कहा कि हक की लड़ाई लड़ने के लिए कर्मचारी तैयार है। वक्ताओं ने कहा कि अविलंब मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर विकास पांडेय, मुन्नालाल, ओमप्रकाश, शिवम चतुर्वेदी, सुनील दूबे आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें