फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंटर कॉलेज के परिसर में मिली अधजली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। चंद्रगुप्त मौर्य इंटर काॅलेज के परिसर में रविवार को बड़ी संख्या में एल्बेंडाजोल और आयरन की दवाएं जली हाल में मिलीं। ये दवाएं दिसंबर 2024 तक वैध हैं। कॉलेज प्रबंधन फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर खींचतान मची हुई है। रविवार को यहां नामांकन होना था। दूसरे पक्ष की आपत्ति के चलते नामांकन से ठीक एक दिन पहले शनिवार की शाम जेडी के निर्देश पर डीआईओएस ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इसे लेकर रविवार की सुबह से कॉलेज परिसर में गहमागहमी मची हुई थी। इसी बीच लोगों की नजर कॉलेज परिसर के पार्किंग एरिया पर पड़ी, जहां बड़ी संख्या में अधजली दवाएं फेंकी गई थीं। जब इसे उठाकर देखा गया तो उस पर दिसंबर 2024 की एक्सपायर तिथि दर्ज थी। इसमें एल्बेंडाजोल व आयरन की गोलियां शामिल हैं।
एल्बेंडाजोल पेट के कीड़े मारने के लिए दिया जाता है। आयरन की गालियां लड़कियों में वितरण के लिए होती हैं। कॉलेज परिसर में ये दवाएं कहां से आईं और इसे क्यों जलाया गया, इस पर प्रबंधन ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह ने किसी टिप्पणी से इन्कार किया है। फिलहाल इस मामले में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने जांच की बात कही है। कहा कि मामले की जांच कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें