फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा से बाइक में लगी टक्कर, एक की मौत

Sun, 26 Feb 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मोरवा थाना क्षेत्र के  शुक्ला मोड़ के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में  एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एनसीएल के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।   
  मोरवा निवासी सूरज जायसवाल (26 ) वर्ष अपने साथी विक्की  केवट (24) के साथ अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से घर से निकला था।  मोरवा के शुक्ला मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाने का इंतजाम कर रही थी। इसी बीच सूरज की मौत हो  गई। गंभीर रूप से घायल विक्की केवट को नेहरु शताब्दी चिकित्सालय मे भर्ती  कराया गया है। घटना से नाराज मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव को पुरानी दुधीचुआ रोड पर रख कर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मोरवा टीआई आरपी मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियम के मुताबिक मृतक परिवार के आश्रित को पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है और घटना के बाद से फरार चालक की तलाश की जा रही है। तब जाकर लोग शांत  हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें