फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुकृत में बारिश संग गिरे ओले, दो दिन में 4.4 डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
सृकृत क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओला को हथेली पर लेकर दिखाता युवक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बीते दो दिन में न्यूनतम पारा में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा भी 2.0 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। रविवार की शाम को मौसम में बदलाव के साथ सुकृत क्षेत्र में बारिश हुई और ओले पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मटर के बड़े साइज के ओले पड़े हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह की तरफ से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। दूसरे दिन तीन अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री रहा। चार अप्रैल को तापमान में और गिरावट आई, अधिकतम 36.2 डिग्री तथा न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पांच अप्रैल यानी रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 35.0 डिग्री और न्यूनतम 18.4 डिग्री पहुंच गया। इस तरह से बीते दो दिन में न्यूनतम पारा में 4.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा में 2.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। लगातार गिरते तापमान के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

सृकृत क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओला को हथेली पर लेकर दिखाता युवक। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें