फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुरु नानक देव की जयंती आज, नगर में निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा पर 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इसकी तैयारी में सिख समाज के लोग जुटे रहे। गुरुद्वारा को विद्युत झालरों से सजाया गया। एक दिन पहले से ही शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ शुरू हो गया। लोग गुरुद्वारा में पहुंचकर मत्था टेकते हुए अरदास करते रहे। शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर हर साल गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। सिख समाज के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास है। जयंती को लेकर एक सप्ताह पहले से ही नगर में नियमित प्रभात फेरी निकाली जा रही है। घर-घर जाकर गुरु नानक देव का संदेश सुनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में जालंधर से सतनाम सिंह के नेतृत्व में आए रागी जत्थे ने भजन कीर्तन किया।
गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अखंड पाठ का समापन होगा। इसके बाद अलग-अलग जगहों से आई टोलियां भजन-कीर्तन करेंगी। अपराह्न तीन बजे से गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें चोपन, रेणुकूट, चुनार, रामनगर से भी संगत हिस्सा लेंगी। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष कमलेश खांबे, सेक्रेटरी रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें