फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गुल रही बिजली, लोग बेचैन

Wed, 15 Jul 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय पर मंगलवार की पूरी रात हुई बिजली कटौती ने लोगों को बेचैन कर दिया। रात में कई बार बिजली चंद मिनट के लिए बहाल हुई और फिर कट गई। नतीजा रहा कि उमस भरी गर्मी में लोग सो नहीं पाए। उधर, शाहगंज में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती से क्षुब्ध होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और एसडीएम घोरावल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात राबट्र्सगंज के सेकेंड फीडर में इमरजेंसी विद्युत कटौती की गई। रात करीब साढ़े आठ बजे से करीब साढ़े 11 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने उम्मीद जताई कि अब आराम से रात कट जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोबारा हर पांच मिनट पर कटौत होने लगी। करीब एक बजे के बाद चार बजे तक आपूर्ति ठप रही। उधर, शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिले में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती से क्षुब्ध युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शाहगंज संकट मोचन मंदिर के पास सांकेतिक प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर से घोरावल तहसील जा रहे एसडीएम कैलाश सिंह को रोककर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और बिजली की आपूर्ति बहाल कराने की मांग उठाई। इसके बाद हुई बैठक में युवक कांग्रेस के राबटर्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि विद्युत कटौती का कोई शेड्यूल नहीं रह गया है। विद्युत विभाग मनमाने तौर पर विद्युत कटौती कर रहा है। जब कि जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां दो घंटे अतिरिक्त विद्युत की आपूर्ति करने का वादा किया था। कहा कि उपभोक्ताओं के यहां जो नए मीटर लगाए जा रहे हैं, वह ज्यादा बिलिंग कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। घोरावल विधानसभा महासचिव इरफान खां ने कहा कि शाहगंज ईदगाह पर सफाई नहीं कराई गई है। वहां तक जाने वाले मार्ग पर भी नालियां बह रही हैं।
इस पर किसी का ध्यान नहीं है। बैठक में रिजवान अंसारी, रणदेव सिंह, सेराज हुसैन, महबूब खां, अख्तर खां, चंद्रशेखर सिंह, नौशाद खां, दिलशाद हुसैन, शाहरूख खां, अभिषेक सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें