फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ग्रवाल क्लब ने 2-0 से जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर वाॅलीबाल बालक प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित हुई। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामशकल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और हौसला बढ़ाया। उद्घाटन मैच डीएवी और सेंट जेवियर्स की टीम के बीच खेला गया। पहले सेमी फाइनल में आदर्श उ.मा. विद्यालय को स्टेडियम बी की टीम ने 2-1 से हराया। दूसरे सेमी फाइनल में ग्रवाल स्पोर्टिंग क्लब ने 2-1 से एएसएमबी इंटर काॅलेज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच ग्रेवाल बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। इसमें ग्रवाल स्पोर्टिंग क्लब ने तीन सेटों में 2-0 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वास शर्मा, सुमंगला शर्मा, तीरंदाजी कोच रितेश दास, फुटबाल कोच सुभाष, सुनील यादव, बलराम कृष्ण यादव, शुभम जायसवाल, चंद्र प्रकाश, मनीष यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें