एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 18वें नेशनल साइंस ओलंपियाड में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी रिहंद के विद्यार्थियों ने छह स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक अर्जित कर मान बढ़ाया।
प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र ने शुक्रवार को उपलब्धि अर्जित करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह का जज्बा बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए सम्मानित किया। कहा कि दूसरे विद्यार्थी भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश दिनकर ने बताया कि कक्षा पांच से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओलंपियाड में विद्यालय के अतिशय कुमार पांडेय, अंशदेव, शब्बीर अहमद, राहुल दूबे, अर्कजा, रानू कुमारी, सचिन कुमार, मनीष कुमार गुप्ता ने सफलता अर्जित की।