फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बिजली के खंभे से टकराकर धू-धू कर जला गिट्टी लदा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 16 Mar 2026 05:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर धू-धू कर जल गया। आग लगने से ट्रक के 11 टायर समेत बड़ा हिस्सा जलकर खराब हो गया। 
विज्ञापन
धू-धू कर जला गिट्टी लदा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में सोमवार की भोर में बिजली के खंभे से टकराकर गिट्टी लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक में आग लग गई। आग लगने की वजह से ट्रक के 11 पहिए समेत बड़ा हिस्सा जल गया। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


विसुंधरी गांव निवासी सुनील रविवार की रात में डाला से ट्रक में गिट्टी लादकर मिर्जापुर जा रहा था। रास्ते में विसुंधरी गांव में घर होने के कारण वह रात में घर पर रूक गया। सोमवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे सुनील गिट्टी लदा ट्रक लेकर मिर्जापुर जाने लगा। इसी दौरान विसुंधरी गांव में आईटीआई कॉलेज के पास तिराहा पर ट्रक अनियंत्रित हो गया है। ट्रक की चपेट में आने से 11 हजार केवी का एक खंभा सहित तीन खंभे टूट गए। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई और ट्रक धू-धूकर जलने लगा। 

घटना की जानकारी होने पर विसुंधरी के पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णकुमार पाल उर्फ पप्पू ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करके पहले बिजली कटवाया और फिर पानी भरा टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रक चालक सुनील बाल-बाल बच गया। वहीं आग की चपेट में आने से ट्रक के 11 पहिए और बॉडी जल जाने से ट्रक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के दो घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचा। मामले में कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि बिजली निगम के जेई की तरफ से तहरीर मिली है, मामले में कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारी बोले
क्षेत्रीय लाइनमैन को ट्रक से नुकसान का आकलन करके एस्टीमेट बनाकर भेजने के लिए कहा गया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। -राजेंद्र बिंद, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें