फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लापता दंपती की लाश जंगल में मिली, पति पेड़ पर लटका था, पत्नी नाले में पड़ी थी; पहुंची फोर्स

Sun, 15 Mar 2026 04:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के छिकराडाड़ टोले के जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां दंपती की लाश मिल। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। दोनों मजदूरी के लिए गांव में ही गए थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे थे। 
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकराडाड़ गांव के जंगल में रविवार को पति-पत्नी का शव पाया। पति का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटक रहा था, जबकि कुछ दूरी पर पत्नी का शव क्षत-विक्षत हाल में जमीन पर पड़ा था। शव में कीड़े पड़ गए और तेज दुर्गध आ रही थी। 

विज्ञापन


दोनों चार दिन पहले मजदूरी के लिए घर से निकले थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद पति ने खुद को फंदा लगा लिया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

कोटा ग्राम पंचायत के झलुहवा छिकराडाड़ टोला निवासी रामसूरत (45) अपनी पत्नी कौशल्या (40) के साथ गत 11 मार्च को मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। दोनों गांव के ही रामसुंदर के मकान में मिट्टी की दीवार बनाने में लगे थे। काम खत्म करने के बाद दोनों घर जाने के लिए निकले, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। 

परिवारवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चला। रविवार को ढूंढते हुए परिवारीजन और ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां तेज दुर्गंध उठ रहा था। उस ओर जाने पर देखा कि आसन के पेड़ से गमछे के सहारे फंदे पर रामसूरत का शव लटक रहा था। 

ग्रामीण पास पहुंचे तो कुछ दूरी पर नाले में कौशल्या देवी का शव क्षत-विक्षत हाल में पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों के शव में कीड़े पड़ गए थे। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

दंपती को दो बेटे और चार बेटियां है। सबसे बड़ा बेटा शिवशंकर और बेटी सुनीता की शादी हो चुकी है। इसके अलावा दूसरा बेटा वीर सिंह, बेटी सीता (11), राजकुमारी (8), छोटी (5) हैं। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। चोपन एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि पुत्र शिवशंकर की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

दंपती पिछले चार दिनों से लापता थे। मौके की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने गमछे से फंदा लगाया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द ही घटना का अनावरण होगा। - अभिषेक वर्मा, एसपी, सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें