फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्रीराम दरबार की निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तों ने उतारी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब मैदान में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मानस पंडाल में भंडारे के बाद नगर में श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भजन गायक सूरज गुप्ता और संगीतकार छोटू शुक्ला ने प्रभु श्रीराम के भजनों से लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रह रहे थे। आरटीएस क्लब से शुरू हुई शोभायात्रा पन्नूगंज रोड, मेन चौक, धर्मशाला चौक, बढ़ौली चौक से मेन चौक होते हुए चंडी तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां श्रीराम दरबार की आरती उतारी गई। नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इससे पहले बुधवार की रात प्रवचन में अयोध्या से पधारे कथावाचक नीरज भैया ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई। श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने आयोजन में लगे सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में समिति के महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, धर्मवीर तिवारी, मिठाई लाल सोनी, अजय शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें