फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहलगाम में मारे गए लोगों को एक करोड़ की सहायता दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को अटेवा के बैनर तले शिक्षक-कर्मचारियों ने कैंडल जुलूस निकाला। रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी में निकाले गए जुलूस में कर्मचारियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में शिक्षक-कर्मचारियों ने रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान से जुलूस निकाला। हाथों में कैंडल लेकर शिक्षक-कर्मचारी नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बढ़ौली चौराहे पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि अटेवा देश के साथ है। सरकार से मांग करते हैं कि सरकार मारे गए नागरिकों के परिवार को एक करोड़ की सहायता व एक सदस्य को नौकरी दे। अशोक त्रिपाठी व क्रांति सिंह ने कहा कि आतंकवाद हमारे लिए नासूर की तरह है, जिसे जड़ से खत्म करना अनिवार्य है। वकील अहमद खान और रविभूषण सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी लोग सरकार के साथ हैं। कैंडल जुलूस में मंडल मंत्री रामगोपाल यादव, जिला संयोजिका बबिता सिंह, संतोष कुमारी, अखिलेश गुंजन, लल्लन सिंह, इंदू सिंह, मनोज मौर्या, विनोद तिवारी, ब्रह्मानंद मौर्य, बिंजू देवी, शिवशंकर, राजेश बैस, सूर्यप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे। उधर, दुद्धी में पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शाम छह बजे दुद्धी बीआरसी से शिवाजी तालाब तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। शिक्षकों ने आतंकवाद और निर्मम हत्याओं के लिए पाकिस्तान की पुरजोर भर्त्सना की। इस मौके पर अवधेश कनौजिया, नीरज कुमार, बार अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, शैलेश मोहन, मो.आजम, मनोज जायसवाल, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें