फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हैंडओवर की ओर बढ़ा राजकीय नर्सिंग कॉलेज, फायर टेस्टिंग पूरी

विज्ञापन
चुर्क के रौप ​स्थित नर्सिंग कॉलेज का नवनिर्मित भवन। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज लोढ़ी के समीप निर्माणाधीन राजकीय नर्सिंग कॉलेज अब हैंडओवर की ओर बढ़ रहा है। कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होने के बाद फायर टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी जारी हो गई है। अब कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज के भवन को मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में नए शिक्षण सत्र से नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

करीब 9 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे राजकीय नर्सिंग कॉलेज की परियोजना वर्ष 2024 में स्वीकृत हुई थी। इसे 18 माह में पूरा किया जाना था, लेकिन करीब 10 माह तक भुगतान नहीं होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के मुताबिक जुलाई 2026 में भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। इसके बाद अगस्त में फायर टेस्टिंग कराई गई और अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त की गई। कॉलेज के साथ छात्र-छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल का भी निर्माण कराया गया है। तीन मंजिला हॉस्टल में करीब 70 कमरे बने हैं, जहां 140 नर्सिंग छात्र-छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में विद्यार्थियों के खान-पान समेत आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की जानी है। कार्यदायी संस्था की ओर से भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। परियोजना प्रबंधक के अनुसार इसे पूरा होने में करीब एक से डेढ़ माह लग सकता है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अभी केवल भवन का निर्माण पूरा हुआ है। कॉलेज संचालन के लिए जरूरी अन्य व्यवस्थाएं अभी पूरी नहीं हुई हैं। इन व्यवस्थाओं के पूरा होने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी तरह आगे बढ़ सकेगी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज का संचालन मेडिकल कॉलेज के अधीन किया जाएगा।
राजकीय नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी भी जारी कर दी गई है। अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही भवन के हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया भी पूरी कर लिया जाएगा।- योगेश कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सीएंडडीएस
विज्ञापन

अभी सिर्फ नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण पूरा हुआ है। अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अभी बाकी हैं। ये सभी व्यवस्थाएं कार्यदायी संस्था के स्तर से कराई जानी हैं। सभी सुविधाएं पूरी होने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। - डा.आनंद कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें