फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किया प्रदेश सरकार का विरोध

Sat, 28 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर मार्निंग कोर्ट की बहाली की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार को घेरते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


कचहरी परिसर में चक्रमण कर अपनी आवाज बुलंद की। न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी भी परेशान दिखे।

सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मार्निंग कोर्ट की बहाली न किए जाने पर यूपी बार काउंसिल ने माह के प्रत्येक 28 तारीख को विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।

यह विरोध तब तक चलता रहेगा जब तक मांग नहीं मान ली जाती। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले की वैसे भी भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से अलग है।

 यहां पर गर्मी के दिनों में दोपहर के बाद कामकाज करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि एक तरफ अत्यधिक गर्मी और दूसरी तरफ लू के साथ ही गर्म हवा चलने लगती है।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा कि मार्निंग कोर्ट के बगैर कचहरी में कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अंशुमान सिंह, रामसागर शर्मा, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, पारस नाथ यादव, सेराज अख्तर खां, परवेज अख्तर खां, रजनीश चौबे, डीके मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें