फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध: श्रवण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में रविवार को भाजपा के रेणुकूट मंडल के कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी आयोग के सदस्य श्रवण सिंह गोंड का अभिनंदन किया। सदस्य नियुक्त होने के बाद श्रवण सिंह पहली बार जिले में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता होगी कि जिले के अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एससी एसटी के उत्थान और उनके विकास के लिए कटिबद्ध है। आयोग के सदस्य के तौर पर वह एससी-एसटी की समस्याओं के समाधान के लिए मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में नहीं हिचकेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में आदिवासी निवास करते हैं। गैर भाजपा सरकारों में उनके साथ अब तक न्याय नहीं हो सका है। कार्यक्रम में रेणुकूट मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरि, जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, स्वामी मंगला नंद, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, राज वर्मा, आलोक दास, शंभू खरवार, रिंकू सिंह, सूरज ओझा, पारस गुप्त, सुरेश गुप्ता, मोनू जायसवाल, सज्जन अग्रवाल, राम जायसवाल, प्रदीप सिंह, नवीन कुमार सिंह, उदय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें