फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से चोरी हुआ सामान मध्य प्रदेश से बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। यूपी क्षेत्र में आबाद एनसीएल की दुद्धीचुआ कोयला परियोजना से चोरी गए बिजली तार, कीमती उपकरण और वाहनों के पार्ट को मध्यप्रदेश पुलिस ने कबाड़ गैंग के पास से टुकड़ों में बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों संग उस पिकअप को भी पकड़ा गया है जिस पर कबाड़ लादा गया था। बरामद सामान की कीमत पौने छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोरवा (सिंगरौली) के प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन दुद्धीचुआ खदान से मेन रोड की तरफ जा रहा है। जानकारी पर एसडीओपी मोरवा राजीव पाठक के दिशा निर्देश पुलिस टीम रवाना की गई। पिकअप वाहन का पीछा कर पुलिस ने बिजुल नदी के पास पकड़ लिया। पिकअप को बबुंदर साकेत निवासी परसोहर थाना बरगवां चला रहा था। पुलिस को नजदीक आता देख वाहन से कुछ लोग कूदकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर परशुराम साकेत निवासी मढ़ौली व रामशरण बसोर निवासी खटखरी को पकड़ लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बिजली के तार दुद्धीचुआ खदान से काटा था। गोरबी रोड स्थित जंगल के किनारे खड़े बल्कर वाहनों से लोहे की पार्ट भी काटना स्वीकार किया। पुलिस को पिकअप से गैस कटर व सिलेंडर भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चोरी सहित कई धाराओं में मुकदमा कायम कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कबाड़ गैंग का तार यूपी से एमपी तक फैला है। इसलिए पुलिस जांच का दायरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें