चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के घोरिया गांव में शुक्रवार को दुकान व मकान में आग गई। घटना में वहां रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घोरिया गांव निवासी सेवक सोनी का मकान के अगले हिस्से में दुकान है। इसमें किराना, जनरल स्टोर सहित अन्य सामान रखा था। शुक्रवार को अचानक दुकान से तेज धुंआ उठने पर लोगों की नजर पड़ी तो शोरगुल मचाते हुए उस ओर दौड़े। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए दुकान व मकान को अपनी जद में ले लिया। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीण भी आसपास के जलस्रोतों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया। तब तक उसमें रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना से पीड़ित परिवार बेहाल है।