फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन मामलों में दो महिलाओं समेत 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मारपीट के दो और अवैध परिवहन के एक सहित कुल तीन मामलों में 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहले मामले में खान निरीक्षक मनोज का आरोप है कि एक ट्रक बिना परमिट के गिट्टी लेकर भाग रहा था। इस मामले में पुलिस ने वाहन के चालक मुख्तार अहमद, निवासी मझगाईं चंदौली, वाहन स्वामी और अज्ञात स्टोन कशर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में अमोखर निवासी मुन्ना देवी का आरोप है कि बुधवार की सुबह ससुर अछैवर व राजकुमार चौबे के घर जमीन के पटवतन का पैसा देकर वापस घर आ रहे थे। घर के बाहर गांव का आकाश चौबे उसके ससुर को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दिया। लाठी डंडे से मारपीट कर पास में खुदे तालाब में ढकेल दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में सात लोगों पर कार्रवाई हुई है। हिनौता निवासी दयाराम यादव ने बताया कि 14 मार्च को गांव के अर्जुन का पुत्र संदीप अपनी बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए मेरे दरवाजे से गुजरा। दरवाजे पर छोटे छोटे बच्चे थे। बाइक से उन्हें धक्का लगा और बच्चे गिर गए। संदीप वहां से भाग गया। शिकायत करने संदीप के घर गया, जहां उसके पिता अर्जुन से बात कर रहा था, तभी संदीप आ गया। बिना कुछ बोले कालर पकड़कर पटक दिया। उसी समय उसके चचेरा भाई सूरज भी आ गया। सूरज, अर्जुन व उसका पुत्र श्याम सुंदर, शिवशंकर, संदीप, अर्जुन की पत्नी केवली, गीता पत्नी संदीप ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें