फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: कार्डधारकों को फिर से मिलेगा केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के कार्डधारकों को फिर से केरोसिन मिलेगा। शासन स्तर से 360 किलोलीटर केरोसिन आवांटित कर दिया गया है। फिलहाल अभी उन कार्डधारकों ही केरोसिन मिलेगा जिनके पास बिजली, एलपीजी का कनेक्शन नहीं है या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। डीएसओ ने थोक विक्रेताओं को केरोसिन का उठान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण 730 और शहरी क्षेत्र के 63 वितरण प्रणाली की दुकानें संचालित हो रही है। इन दुकानों से अंत्योदय योजना के 60558 कार्डधारक एवं पात्र गृहस्थी योजना के 338560 राशन कार्डधारक जुड़े है। शासन ने अप्रैल 2020 में केरोसिन का उठान बंद कर दिया था। इस नाते कार्डधारकों को नहीं मिला, जबकि जिले के नक्सल और पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ढिबरी के रोशनी में लोग जीवन-यापन करते है।
अप्रैल में केरोसिन न मिलने से गरीबों को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ा था। कई जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर केरोसिन बंद होने से लोगों को हो रही समस्याओं को अवगत कराया था। हालांकि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के कार्डधारकों, जिनके पास बिजली, एलपीजी का कनेक्शन नहीं है उन्हें केरोसिन देने का फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया अभी तक जिले के 250437 कार्डधारकों को मिट्टी का तेल देने के लिए केरोसिन का आवांटन किया गया है। 47047 अंत्योदय कार्डधारक एवं 203390 पात्र गृृहस्थी के कार्डधारक लाभांवित होंगे। कहा कि अंत्योदय के प्रत्येक कार्डधारक को तीन-तीनलीटर और पात्र गृहस्थी केे प्रति कार्डधारक को एक-एक लीटर केरोसिन मिलेगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो 15 मई के बाद वितरण प्रणाली की दुकानों पर कोटेदारों के माध्यम से अप्रैल और मई माह का केरोसिन वितरित होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें