फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते गोडवाना गणतंत्र पाटी के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में नई शिक्षा नीति-2020 को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था को संविधान के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 छात्रहित में नहीं है, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग कर परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने तथा पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें