फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहडा की टीम ने खोतोमहुआ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की तरफ से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कारीडांड चपकी स्टेडियम में कराई गई। खेलकूद व वालीबाल प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच गोहडा और खोतोमहुआ के बीच खेला गया। जिसमें गोहडा ने खोतोमहुआ को 21-16 और 21-19 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता व वालीबाल प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 10 टीमों बभनी, गोहडा, भीसूर, धनखोर, मगरमांड, खोतोमहुआ, करकच्छी, सहगोडा, अरझट, सेवाकुंज आश्रम ने प्रतिभाग किया। वालीबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच बभनी और मंगरमाड, गोहडा और अरझट एवं खोतोमहुआ बनाम भीसूर के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में गोहडा ने अरझट को 22-16 और खोतोमहुआ ने भीसूर को 21-19 से हराकर गोहडा और खोतोमहुआ की टीम फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच गोहडा और खोतोमहुआ के मध्य खेला गया। मैच में गोहडा ने खोतोमहुआ को 21-16 और 21-19 से हराकर शील्ड पर कब्जा किया। वालीबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं की टीम ने दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी ने सेवाकुंज कारीडांड चपकी को 15-4 से हराकर विजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजक वरिष्ठ सहायक विरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेलकूद से आपसी सौहार्द व प्रेम कायम होता है। इसके साथ ही खेलकूद करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। निर्णायक सूर्यकांत दूबे, फरीदुद्दीन और प्रवीण कुमार सिंह रहे। अंत में विजेता व उप विजेता को पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें