फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झांकियों में दिखी यूपी की स्थापना से विकास तक की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में यूपी की सांस्कृतिक झलक दिखी। आदिवासी कलाकारों ने करमा, शैला लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी तो बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य किया। झांकियों के माध्यम से यूपी की स्थापना से लेकर विकास तक के सफर को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले को कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उद्योग विभाग की ओर से बैंक से ऋण स्वीकृति का डेमो चेक पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया। कोरोना काल में जान गंवाने वालों के बच्चों को लैपटाॅप वितरित किया। उन्होंने कहा कि यूपी विविधताओं से भरा प्रदेश है। इसमें भी सोनभद्र सबसे अलग है। यहां की संस्कृति, उत्पादन, खान-पान काफी अच्छा है। यह जिला प्राकृतिक संपदा से भरा है, जो बड़ी बात है। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि जिले में सरकारी योजनाओं का पूरी तरह से क्रियान्वयन किया जा रहा है। सभी विभागों में समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन संकल्पित है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव मिश्र, रोहित यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें