बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के बराईडाड़ टोला में मंगलवार की सुबह एक युवती की अमरूद के पेड़ से लटकती लाश पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। युवती के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए मिले।
प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि मुन्नी (19) पुत्री जगनरायन गौड़ निवासी पिंडारी टोला बराईडाड़ का शव मंगलवार की सुबह अमरूद के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकती लाश गांव के किसी व्यक्ति ने देखा। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान धीरेंद्र जायसवाल को दी गई। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। मुन्नी का दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मुन्नी की शादी की बात चल रही थी। जिस लड़के से शादी की बात चल रही थी, उससे सोमवार को उसकी भेंट हुई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।