फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन माह से लापता युवती गुफा में नागिन जैसी हरकतें करती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन क्षेत्र के रानीडीह स्थित गुप्ता धाम गुफा में एक युवती नागिन जैसी हरकत करती मिली। इसकी जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। युवती सीमावर्ती झारखंड के करिवाडीह गांव की रहने वाली है जो तीन माह से लापता थी।
विज्ञापन

युवती की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोई इसे अंधविश्वास बता रहा है तो कोई इसे मानसिक रूप से अस्वस्थता का परिणाम। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन माह पहले युवती गुप्ता धाम पहुंची थी। प्रधान प्रतिनिधि से मिलकर उसने महाशिवरात्रि पर वहां लगने वाले मेले में ही अखंड कीर्तन कराने की मंशा जताई थी।



जंगल और सुनसान क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों ने आयोजन के लिए मना कर दिया था। इसके बाद से ही युवती लापता थी। महाशिवरात्रि के बाद लोग गुफा की ओर नहीं जाते इसलिए उसका पता भी नहीं चला। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रविवार को वह गुफा तक आए थे लेकिन युवती नजर नहीं आई। सोमवार को गुफा की ओर दोबारा गए तो अंदर वह नागिन की तरह हरकत करते दिखी। घटना का वीडियो वायरल होते ही आसपास के लोग गुफा की ओर पहुंचने लगे, जिससे भीड़ जमा हो गई। देर शाम परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें