फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: उपचार के दौरान बालिका की मौत, परिजनों ने जमकर हंगामा किया, लापरवाही का आरोप

Sat, 07 Jun 2025 07:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

म्योरपुर सीएचसी में तबीयत बिगड़ने पर मरीज को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 
 
विज्ञापन
मौत के बाद परिजनों का हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार से पीड़ित एक बालिका की मौत हो गई।  परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी मचाया। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। डडिहरा गांव निवासी रामप्रसाद की पुत्री सोनम (8) को गंभीर हाल में लेकर शनिवार को परिजन म्योरपुर सीएचसी पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस संबंध में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि सोनम पीलिया और बुखार से पीड़ित थी।

उसका इलाज परिजन पहले गांव में ही झोलाछाप से करा रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उसे यहां लाए थे। अस्पताल में आते ही उसे झटके आने लगे और थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया। उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। बताते हैं कि इससे पहले शुक्रवार को भी कुंडाडीह निवासी अनिल की डेढ़ वर्षीय पुत्री काव्या को बीमार हालत में अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें