फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल एसडीएम हटाए गए, जैनेंद्र को मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश को हटा दिया गया है। उनसे वन बंदोबस्त, फारेस्ट सेल आदि का भी प्रभार हटा लिया गया है। साथ ही कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया है। उनकी जगह कलेक्ट्रेट में तैनात डिप्टी कलेक्टर जैनेंद्र सिंह को तैनाती दी गई है। इसकी पुष्टि डीएम एस. राजलिंगम ने की है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि प्रशासन को घोरावल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। घोरावल तहसील क्षेत्र में बालू का अवैध खनन और परिवहन जोरों पर चल रहा है। उस पर अंकुश लगा पाने में तहसील प्रशासन फेल रहा है। लोगों के बीच अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर तहसील प्रशासन की भूमिका को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी रही। इसकी शिकायत भी प्रशासन से की गई थी। शिकायत के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से गुपचुप तरीके से जांच भी कराई गई। इसके बाद एसडीएम प्रकाश को घोरावल से हटाने की कार्रवाई की गई है। इतना ही नहीं उनसे फारेस्ट सेल, वन वंदोबस्त का प्रभार भी छीन लिया गया है। उनकी जगह उपजिलाधिकारी घोरावल बने जैनेंद्र सिंह भी लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की देखरेख के लिए छत्तीसगढ़ बार्डर पर तैनाती के दौरान चर्चा में आए थे। तब एक कर्मी से शरीर की मालिश कराने पर वे चर्चा आए थे। उधर, जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाश चंद्र की जगह जैनेंद्र सिंह को घोरावल का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें