फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर से साफ करवाएं परीक्षा कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस को लेकर परीक्षा कक्षों में भी साफ-सफाई को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, निदेशक उच्च शिक्षा सहित अन्य को जारी निर्देश में परीक्षा कक्षों को एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर से साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके क्रम में विश्वविद्यालयों की तरफ से महाविद्यालय प्रबंधनों को जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन महाविद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, उसे जारी रखा जाएगा। परीक्षार्थियों, शिक्षकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए कक्षाओं के दरवाजे, नींव, स्विच, हेड रेलिंग, मेज, कुर्सी आदि को एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर से प्रतिदिन साफ कराएं। बाथरूम को साफ-सुथरा रखें। साबुन/एल्कोहल बेस्ट सेनेटाइजर तथा पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कक्षा में टिशू पेपर रखे जाएं। प्रयोग हो चुके टीशू पेपर को रखने के लिए पैडल वाले प्लास्टिग बैग कक्षाओं में रखे जाएं। निर्देश के बाद बुधवार को संत कीनाराम पीजी कालेज, विंध्य कन्या महाविद्यालय आदि कालेजों में परीक्षा कक्षों की बेहतर साफ-सफाई रखने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया। कालेज प्रबंधन का कहना था कि साफ-सफाई को लेकर वह पहले से अलर्ट हैं। कोरोना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें