ाबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती गायिका न?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार की देर शाम राबर्ट्र्सगंज रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं गोविंद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। टी-सीरीज के मशहूर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत समेत फिल्मी गीतों व गजलों से समा बांध दिया। गायिका नेहा चटर्जी ने फागुनी बचरिया में सजन बिन घरवा ना सोहे राजा, जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है कि प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। गायक ओमकार सिंह ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन व होली खेले मसाने में सुनाकर खूब तालियां बटोरी। समारोह में पूर्व सांसद ने भी होली गीत गाकर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इसके अलावा स्थानीय कलाकार प्रतीक मिश्रा, अजय पांडेय, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील मिश्रा ने देवी गीत के अलावा भोजपुरी गीतों को सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल, हिदायत उल्ला खां, संतोष सिंह चंदेल, प्रकाश केशरी, ध्रुवकांत द्विवेदी, अजीत जायसवाल, संजय जायसवाल, योगेश पांडेय, अल्ताफ खान, मनोज गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, शिवानंद सिंह, रमन जायसवाल, अवधेश जायसवाल, बंटी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।